रजगामार क्षेत्र के केसला गांव में किंग कोबरा,खपरैल में घुस कर बैठे किंग कोबरा का किया गया रेस्क्यु।

कोरबा, छत्तीसगढ़ – जिले के रजगामार क्षेत्र के केसला ग्राम में दिनांक 11/082026 के रात्रि 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मगत राम के घर के बाड़ी में रखें खपरैल में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) घुसकर बैठा मिला, जिस जगह बैठा था वहां घर वालों का देव स्थल था पर साथ ही देखते ही परिवार में डर का माहौल गयाऔर बड़ी संख्या में ग्रामीण सांप को देखने के लिए इकट्ठा हो गए।

घर मालिक ने बिना किसी जोखिम एवं तत्परता से तत्काल इसकी सूचना वन विभाग कमलेश कुम्हार एवं सूरज सिंदार को दिया साथ ही रेस्क्यु टीम प्रमुख नोवा नेचर सदस्य रेस्क्यू जितेंद्र सारथी को भी अवगत कराया, उसी वक्त पूरे गांव में बिजली नहीं था जिसके कारण खपरैल में छिपे विशालकाय किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही रेस्क्यू टीम के लिए भी खतरा पैदा कर सकती थी।

फिर वन मण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार उपवनमंडलधिकारी रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन में वन विभाग कर्मचारी एवं
रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी एवं बॉबी श्रीवास ने सावधानी और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए टॉर्च के मदद से काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला, फिर पंचनामा पश्चात उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया।

रजगमार के प्रभारी कमलेश कुम्हार ने गांव वालों को किंग कोबरा के विषय पर जोर देते हुए कहा जब भी कोई वन्य जीव दिखे उसको मारे नहीं बल्कि तत्काल वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी को सूचना देवे, ताकि उस जीव को रेस्क्यु कर पुनः जंगल में छोड़ा जा सके।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, किंग कोबरा पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सांपों की आबादी को नियंत्रित करने में भी योगदान देता है,ऐसे वन्यजीवों के घरों में पहुंचने पर उन्हें मारने के बजाय तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सुरक्षित और जिम्मेदार कदम है। इस सफल रेस्क्यु में सरपंच केसला, वन विभाग कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आस पास के गांव वाले उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    ◽ विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी। कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?