वायुसेना का पराक्रम: इंद्रावती नदी में बाढ़ के बीच झोपड़ी की छत पर फंसे 12 लोगों को बचाया
हितवाद टाइम्स छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ की इंद्रावती नदी में भयंकर बाढ़ आई हुई थी। इसी दौरान एक झोपड़ी की छत पर 12 लोग फंस गए थे, जिनमें 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।डोंगाघाट गांव के पास आपातकालीन कॉल आई थी। सूचना मिलते ही IAF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची क्योंकि झोपड़ी की वह छत कभी भी ढह सकती थी।
गरुड़ कमांडो ने सभी को ऊपर खींचा, बचाव कार्य जारीबाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा था, ऐसे में हेलीकॉप्टर से एक गरुड़ कमांडो को नीचे उतारा गया, ताकि सभी को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिल सके।मुश्किल हालात के बावजूद, शानदार टीम वर्क की बदौलत सभी 12 लोगों को रस्सी के सहारे ऊपर खींचकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।इस बीच, स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि वे बाढ़ से प्रभावित कई मरीजों का सर्दी-बुखार का इलाज कर रहे हैं। राहत टीमें भी लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, और इलाके में बचाव कार्य अभी भी जारी है।
हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बचाव अभियान का वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर खींचकर सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। वायुसेना के मुताबिक, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।