पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा गिरोह, कर्मचारियों ने 20 KM तक किया पीछा
हितवाद टाइम्स l 23 अक्टूबर 2026।अंबिकापुर। पेट्रोल पंपों पर फुल टैंक पेट्रोल और डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले गिरोह की करतूत सामने आई है। अनुजनगर (लटोरी) स्थित पेट्रोल पंप से बिना रुपये दिए भागे वाहन का कर्मचारियों ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और अंबिकापुर के अर्बन चौपाटी तक पहुंच गए।
कर्मचारियों के पीछा करने की भनक लगते ही वाहन सवार जैन मंदिर के बगल में कार खड़ी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान की।