गुरु रविदास जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण।

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 21 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं
प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया के गरिमामय उपस्थिति  में हुआ। अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सामाज के प्रबुद्धजनों को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास जी का जन्म वाराणसी के समीप स्थित सीरगोवर्धनपुर ग्राम में हुआ था। वे अपने जीवन-यापन के लिए मोची का कार्य करते थे। एक बार उनके समाज के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। गुरु रविदास जी ने उनसे कहा कि वे स्वयं गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते। उन्होंने अपने पास रखे कुछ रुपये समाज के लोगों को देते हुए कहा कि गंगा स्नान के दौरान मेरी ओर से यह रुपये मां गंगा को अर्पित कर देना। जब लोग गंगा तट पर पहुंचे और गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए रुपये मां गंगा में अर्पित किए, तब मान्यता के अनुसार मां गंगा स्वयं प्रकट हुईं और गुरु रविदास जी के प्रेम एवं श्रद्धा को स्वीकार किया। इस प्रसंग के माध्यम से गुरु रविदास जी ने संदेश दिया कि यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो, तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची भक्ति और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।

रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयायी समाज के सभी वर्गों से थे। गुरु रविदास जी ने हमेशा सभी लोगों को समान दृष्टि से देखा और समाज में ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, समानता तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

छ.ग. हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह व अविनाश दुबे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?