सक्ती में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ FIR..

हितवाद टाइम्स सक्ती – 12 नवंबर 2026 । खबर सामने आ रही है, जहां रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ है। सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।सक्ती के रहने वाले किशन शर्मा ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक टंडन ने उच्च अधिकारियों से पहचान होने का झांसा देकर सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की। जिसके बाद झांसे में आकर रिपोर्टकार्ता ने चेक के माध्यम से पेमेंट कर दिया।
इसके बाद आरोपी दीपक टंडन ने गारंटी के रूप में 4 लाख का फर्जी चेक रिपोर्टकार्ता को दिया था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बता दें कि दीपक टंडन के खिलाफ पहले से ही रायपुर और बिलासपुर में ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं और अब सक्ती में हुई इस FIR से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।