RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास

कोरबा – हितवाद टाइम्स साइबर क्राइम को लेकर रोज नित्य नए प्रकरण सामने आ रहे हैं, साइबर अपराध को लेकर कोरबा पुलिस की लगातार मुहिम के बाद भी आम जनता ठगी की शिकार हो रही है, अब एक नई जानकारी आ रही है कि साइबर अपराधी
RTO  चालान के नाम पर WhatsApp के माध्यम से APK फाइल भेजकर आम नागरिकों को साइबर ठगी का शिकार बनाने के कथित प्रयास को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से कि शिकायत

शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल नंबर 7987925980 से WhatsApp के माध्यम से संदेश प्राप्त हुआ। उक्त नंबर शिकायतकर्ता के एक परिचित के नाम से सेव है, लेकिन संदेश एवं गतिविधियों को देखते हुए आशंका है कि संबंधित WhatsApp नंबर हैक अथवा अनधिकृत रूप से संचालित किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार संदेश में RTO चालान से संबंधित बताते हुए “M PARIVAHAN_CHECK_LIST_FUD.apk” नाम की APK फाइल भेजी गई तथा उसे डाउनलोड एवं ओपन करने के लिए कहा गया। ऐसी APK फाइल के माध्यम से मोबाइल में अनधिकृत एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने अथवा साइबर धोखाधड़ी किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त मोबाइल नंबर एवं APK फाइल की तकनीकी जांच कराई जाए, यह पता लगाया जाए कि नंबर का उपयोग कौन कर रहा है तथा यदि किसी साइबर अपराधी द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि RTO चालान, बैंक, KYC अथवा सरकारी विभाग के नाम पर WhatsApp/SMS से प्राप्त किसी भी संदिग्ध APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा