रेल, भू-विस्थापन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोरबा सांसद ने उठाए सवाल, कहा- जनहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर हो काम

कोरबा। कोरबा सांसद ने पत्रकार वार्ता में अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, रेलवे, सड़क, DMF फंड, भू-विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण और पर्यटन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से आवश्यक पहल की मांग की। सांसद ने कहा कि कोरबा और पूरे छत्तीसगढ़ के जनहित से जुड़े मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जाना चाहिए।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मेडिकल कॉलेज की मांगसांसद ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है।उन्होंने कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBBS और PG सीटें बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। साथ ही कोरबा के ESI अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पदों के रिक्त होने का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से भर्ती की दिशा में पहल करने की मांग की।सांसद ने कहा कि कोरबा जिले में मिलने वाली DMF राशि का अधिक उपयोग प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई है।कोरबा शहर, उपनगरों और ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। 16 सितंबर को हुई दिशा समिति की बैठक में कलेक्टर से सड़क सुधार और नए निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग रखने की जानकारी दी।

पत्रकार वार्ता में सांसद ने कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोरबा, चिरमिरी, अंबिकापुर और बिलासपुर से जुड़ी यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, विस्तार और नई यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर लगातार रेलवे अधिकारियों, रेल मंत्रालय और रेल बोर्ड के समक्ष मांगें रखी गई हैं।उन्होंने कोरोना काल में बंद हुई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए किए गए पत्राचार का भी जिक्र किया। सांसद ने कहा कि कोरबा से रेलवे को बड़े पैमाने पर राजस्व मिलने के बावजूद यात्री सुविधाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि रेलवे की प्राथमिकता में कोयला परिवहन के साथ यात्री सुविधाओं और यात्री ट्रेनों को पर्याप्त महत्व क्यों नहीं दिया जा रहा है।

सांसद ने तीजा और पोरा पर्व के दौरान लोकल ट्रेनों के रद्द होने का मुद्दा भी उठाया। उनके मुताबिक, ट्रेनों के रद्द होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया कि अगले महीने रेल मंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान कोरबा से जुड़ी रेल समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके अलावा मंडल स्तरीय सांसदों की बैठक के लिए मांगे गए प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं।

कोरबा की यातायात समस्या को गंभीर बताते हुए सांसद ने सुनालिया अंडरब्रिज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन निर्माण में देरी हो रही है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा