रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने प्रदेश के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ के लोगों की सहभागिता, एकजुटता और उत्साह का परिणाम है।‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।
तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा को अपना संकल्प और जनसेवा को अपना ध्येय मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर किया जा रहा परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.






