छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: पहली शाम पलक के सुर, दूसरी में स्वास्ति की खनक, आखिरी दिन अभिजीत के सदाबहार गीत

हितवाद टाइम्स रायपुर- 31 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव में आधुनिक संगीत, बॉलीवुड के नामचीन सितारों की चमक और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ी लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्योत्सव के मुख्य मंच पर तीनों दिनों तक देश के प्रसिद्ध पार्श्व कलाकारों के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पहले दिन 1 नवंबर को उद्घाटन समारोह के पश्चात रात 8 बजे से बॉलीवुड की लोकप्रिय पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन 2 नवंबर को ‘मैं अयोध्या हूं‘ नाट्य मंचन के बाद बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका सुश्री स्वास्ति मेहुल अपने गीतों से समां बांधेगी। वहीं, उत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को रात 9 बजे से बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्व गायक श्री अभिजीत भट्टाचार्य अपने सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर इस तीन दिवसीय भव्य महाउत्सव का शानदार समापन करेंगे।