एनटीपीसी जमनीपाली पर लगा 15लाख रुपए का जुर्माना पर्यावरण विभाग की कार्रवाई

एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

कोरबा, 10 सितम्बर  छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

क्षेत्रीय अधिकारी  प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर संबंधित स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा तत्काल मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान उक्त स्थल पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड के विरुद्ध 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

क्षेत्रीय अधिकारी  सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा