कहां है सड़क सुरक्षा, जोखिम लेने पर आमादा जिंदगी

हितवाद टाइम्स कोरबा – 4 नवंबर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार काम भी हो रहा है,और दावे भी। इनके बावजूद कोरबा में नियम कायदों की धज्जियां उड़ रही है। कोसाबाडी से वन मंडल कार्यालय के रास्ते पर मालवाहक पर लोगों का सफर यह दर्शाता है कि उन्हें दुर्घटना से कोई डर नहीं है।
नियमों की अनदेखी ,जिम्मेदारी किसकी
कोरबा शहर में मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर परिवहन करने का चलन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। माल ढुलाई के लिए बनाए गए वाहनों में आम यात्रियों को परिवहन करना किसी बड़ी दुर्घटना को खुला आमंत्रण देने जैसा है। आगामी त्यौहार के भीड़ भाड़ को देखते हुए प्रशासन को ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए।

कोरबा शहर सहित उपनगरी मार्गो पर मालवाहक वाहनों में इस प्रकार से यात्रियों को बैठाकर परिवहन करना यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है मालवाहक वाहनों में मुख्य रूप से समान परिवहन में किया जाता है इसके बावजूद नियमों को ताप पर रखकर आम यात्रियों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन को नियम विपरीत सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे मालवाहक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।