कोरबा में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया ओणम

कोरबा। कोरबा एवं उपनगरीय क्षेत्रों में निवासरत मलयाली परिवारों ने केरल के प्रमुख पारंपरिक पर्व ओणम को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं। इसी विश्वास के साथ घरों और संस्थानों में फूलों से आकर्षक पुक्कलम (फूलों की रंगोली) सजाई गई।

कोरबा नगर के साथ ही एल्युमिनियम सिटी बालकोनगर, कोलफील्ड, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, पावर सिटी दर्री और जमनीपाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले केरलवासी परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ओणम मनाया। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और केरल के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए।

कोरबा एवं बालकोनगर स्थित अय्यप्पा मंदिरों में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की गई। वहीं इंडियन कॉफी हाउस के ट्रांसपोर्ट नगर सहित विभिन्न केंद्रों में भी कर्मचारियों और उनके परिजनों ने ओणम का उत्सव मनाया।

स्थानीय प्रबंधक सज्जी ने बताया कि ओणम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि केरल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मलयाली परिवारों द्वारा इस पर्व की परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा