प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा,जनसेवा और समर्पण का प्रतीक.नारायण चंदेल

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श नारायण जी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे देश में चलाये जाने वाले विशेष “सेवा संकल्प अभियान” के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नारायण चंदेल जी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सेवा भाव, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक जन अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17 सितम्बर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, कोरबा में व्यापक तैयारियां – गोपाल मोदी

जिला अध्यक्ष  गोपाल मोदी  ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आरंभ हो रहे “सेवा संकल्प अभियान”, जो निरंतर एक माह 17 अक्टूबर तक समूचे देश में चलाया जायेगा इसी के तहत कोरबा जिले मे बड़े पैमाने पर इस महा अभियान की तैयारी की जा रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन , भाजपा जिला अध्यक्ष  गोपाल मोदी , महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , प्रदेश कार्य समिति सदस्य श जागेश लांबा , प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, एमआईसी मेंबर   नरेंद्र देवांगन ,अर्जुन गुप्ता,शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा