सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो आवश्यक,धनेश कुमार।

कोरबा। सोनालिया ब्रिज ओवरब्रिज पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से कोरबा की जनता बुरी तरह त्रस्त हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक समय गंवाना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरबा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है और यहां लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान यातायात एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। सोनालिया ब्रिज पर रोजाना दिखाई देने वाला जाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब कोरबा को स्थायी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता है।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने मांग की है कि कोरबा शहर में मेट्रो अथवा मेट्रो-नियो जैसे आधुनिक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से कोरबा शहर तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों का यातायात सर्वे कराकर मेट्रो परियोजना की व्यवहार्यता का अध्ययन कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कोरबा की बढ़ती यातायात समस्या का दीर्घकालीन समाधान नहीं खोजा गया तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। मेट्रो जैसी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोरबा के विकास की योजना केवल आज की जरूरतों को देखकर नहीं, बल्कि अगले 20–30 वर्षों की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जाए।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा