युवक पर एसिड अटैक करने वाली प्रेमिका धरायी, अवैध एसिड विक्रेता भी गिरफ्तार

हितवाद टाइम्स जांजगीर l 03 नवंबर 2026।जांजगीर: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक पर एसिड फेंककर हमला करने के मामले में चांपा पुलिस ने आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। वहीं, बिना वैध दस्तावेज एसिड की बिक्री करने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकानदारों को नियमों का पालन किए बिना एसिड और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष सोनी ने 28 अक्टूबर को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवती के साथ प्रेम संबंध के दौरान विवाद होने पर उसने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। इस हमले में युवक के दाहिने हाथ, भुजा और कलाई में जलने की चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।