राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमके खिलाड़ी, किया सम्मानित

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह की रही खास उपस्थिति

कोरबा दीपका। नेशनल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा नेशनल चैंपियनशिप 6 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित हुईं। कोरबा जिले से 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सुरेश अनंत, रामबहादुर सोनी, इलिजाजर कुजूर, मनोज कुमार यादव, अभय बरेट, दीपक कुमार केवट, आयुष यादव, मनीषा राजपूत, दीपक पटेल एवं रोहिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।

इनमें से 8 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। पावरलिफ्टिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और कोच वेंकटेश केवट के साथ खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि को लेकर कोरबा जिले के कोयलांचल दीपिका में नगर पालिका परिषद के प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य अविनाश सिंह से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ियों के सम्मान में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, भाजपा नेता अभिषेक सिंह के द्वारा विशेष रूप से इन खिलाड़ियों की सफलता पर मुंह मीठा कराया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी अभिभूत नजर आए। विशिष्ट जनों ने नेशनल चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह खिलाड़ी पंजाब के ऐतिहासिक शहर अमृतसर में तीन से 8 दिसंबर को होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप मैं भागीदारी करेंगे। खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों से अग्रिम शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?