भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय 30 हजार से अधिक रखियो से वीर  सैनिकों को दिया सम्मान।

कोरबा । मातृभूमि की रक्षा के अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र-04 का भव्य आयोजन किया गया। दशहरा मैदान, फेस 1 आरपी नगर कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में बहनों ने पूर्व सैनिक संगठन को रक्षा सूत्र भेंट कर सैनिकों के प्रति सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान 30 हजार से अधिक रखियो का संग्रह किया गया। इन राखियो को पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा को सोते हुए उन्हें मां सर्वमंगला जी की पावन धरती का तिलक भी प्रदान किया गया। यह अवसर राष्ट्रभक्ति, त्याग और सैनिक सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह,मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर,जिला संयोजिका सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अंजना सिंह सहित  भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने  कहां की देश की सीमाओं पर वीर सैनिक दिन-रात राष्ट्र की सुरक्षा में डटे रहते हैं। उनके त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बहनों द्वारा भेजी गई राखियां सैनिकों के प्रति प्रेम सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। 30 हजार से अधिक राखियो का ये संग्रह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि के वीर सपूतों के प्रति कोरबा की बहनों के अटूट स्नेह सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण संदेश है।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?