गोवा में छत्तीसगढ़ के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, 10 गोल्ड समेत 40 पदक जीते, 51 खिलाड़ी जूनियर नेशनल के लिए क्वालीफाई
हितवाद टाइम्स रायपुर। 37वीं जूनियर वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य समेत कुल 40 पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 51 खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो और उप संचालक रश्मि ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जीएस बामरा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह ठाकुर, रवि धनगर, रितिका सिंह, सुदर्शन सिंह, सुनील नायर, अनिरुद्ध सुना, दीपक पटेल, दिनेश तांडी, तुलसी साहू, हिमांशु चंद्राकर, आशीष जायसवाल और कपिल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित रहे।