दर्री जोन में 13 विकास कार्यों के लिए 1.13 करोड़ रुपये की सौगात , कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया भूमिपूजन

उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सतगढ़ तंवर और सतनामी समाज के सामुदायिक भवनों की रखी आधारशिला
हितवाद टाइम्स कोरबा, 23 अक्टूबर 2026/ नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत 1.13 करोड़ रुपये के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इनमें लाटा मेन रोड स्थित मेडिकल स्टोर के पास 20 लाख रुपये की लागत से सतगढ़ तंवर समाज के लिए सामुदायिक भवन तथा वार्ड क्रमांक 55 के सुमेधा सतनामीपारा में 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण शामिल हैं। दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की सौगात के लिए मंत्री श्री देवांगन का आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन थे। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि समाजों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर उन्हें समर्पित किया जा रहा है। गोपालपुर और लाटा में सतगढ़ तंवर समाज एवं सतनामी समाज के लिए विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। समाजों के विकास के साथ-साथ विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना के कार्य भी प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते तीन वर्षों में करीब 60 समाजों की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों के आंतरिक मार्गों का निर्माण एवं डामरीकरण भी शुरू कराया गया है। हर वार्ड का सर्वांगीण विकास और समाजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में वार्ड क्रमांक 49 की ओड़िया बस्ती में मंच के सामने 5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 50 के एचटीपीएस दर्री में 10 लाख रुपये की लागत से बीएमएस कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं विस्तार, वार्ड क्रमांक 52 के जनकपुरी में पाइपलाइन शिव मंदिर के पास 5 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 53 के जनकपुरी मोहल्ले में हनुमान मंदिर पाइपलाइन के पास 5 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण शामिल हैं।
वार्ड क्रमांक 54 के जमनीपाली में सामुदायिक भवन के पास प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्ष, सांस्कृतिक मंच एवं पेवर ब्लॉक का कार्य 15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी वार्ड के बरेडीमुड़ा स्थित महंत मोहल्ले में कबीर चौक के पास अहाता एवं शेड निर्माण, जमनीपाली स्थित कबीर आश्रम में 5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा सामुदायिक भवन में 10 लाख रुपये की लागत से किचन शेड, सीढ़ी एवं अन्य विस्तार कार्य कराया जाएगा।कार्यों