राजधानी में 10 लाख की उठाईगिरी, कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से रकम लेकर फरार हुए बदमाश
रायपुर। दीपावली से पहले राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया जिसमे कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी उठाईगिरी का शिकार हुए। वे अपनी स्कूटी को कटोरा तालाब के पास छोड़ कर पास की दुकान में पान खाने उतरे थे की मौका पाते ही बदमाशों ने उनकी स्कूटी से दस लाख रुपये लेकर फरार हो गये । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है ।