साइबर अपराध के खिलाफ 15 अगस्त से चलेगा “साइबर जागृति अभियान”

कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक और सुरक्षित करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जाएगा। अभियान की थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” रखी गई है, जिसके तहत लोग QR कोड या लिंक के माध्यम से जागरूकता संदेश वाली सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

कोरबा में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान QR कोड जारी कर किया। उन्होंने स्वयं QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

अभियान के सात सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सुरक्षा, वित्तीय धोखाधड़ी व UPI सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट व फर्जी कॉल, स्मार्टफोन प्राइवेसी, जॉब फ्रॉड व फिशिंग, डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। अंतिम सप्ताह में ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” का संकल्प दिलाया जाएगा।

एसपी तिवारी ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए लोग एकजुट हुए थे, उसी तरह साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी होगी। अभियान का समापन 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन होगा।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?