कोरबा। मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जल भराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एस के भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में बांगो जलाशय में रात्रि 7,45 बजे जलभराव 92,48 प्रतिशत है। जलाशय में बारिश होने की स्थिति में कभी भी मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट खोला जा सकता है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सभी को सूचना जारी की गई है मिनीमाता बांगो जलाशय से कभी भी पानी प्रवाहित किया जा सकता है।उक्त बांध के नीचे , हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल अचल संपत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाए। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाइयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवे। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बांगो बांध अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदाई नहीं होगा। इस संबंध में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी की मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।वही बाढ़ बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित ग्रामों में मुनादी के साथ ही निगरानी की जा रही है।






