
कोरबा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और मातृशक्ति का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 23 अगस्त को कोरबा जिले के सतरेंगा में आयोजित हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय राठौड़, कोरबा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह के अलावा प्रांत के पदाधिकारी मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह के भी इस प्रशिक्षण वर्ग में आने की संभावना जताई जा रही है। राणा मुखर्जी ने बताया कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ भविष्य की कार्य योजना को लेकर प्रशिक्षण वर्ग समय-समय पर किए जाते हैं। क्षमता विकास के साथ अगली योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए ऐसे वर्ग को महत्वपूर्ण माना गया है। राणा मुखर्जी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए टीम को जिम्मेदारी दी गई है।






