
नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और वैश्विक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया गया। पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों के कारण वैश्विक व्यापार पर पड़ रहे प्रभावों पर भी दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व को दोहराया।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत की मेजबानी में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। बैठक को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है वर्तमान समय में भारतीय राजनीति में मोदी की स्थिति कमजोर हो रही है ऐसे में यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी के लिए थोड़ी राहत भरी हो सकती है।
विगत कुछ दिनों से भारत के राष्ट्रीय राजनीति में सामाजिक स्तर पर उथल-पुथल का दौर जारी है छात्रों का आंदोलन यूजीसी और आरक्षण को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध आगामी चुनाव 2027को प्रभावित कर सकता है। हाल फिलहाल कि राजनीति को देखें तो तस्वीर साफ हो रही है कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक स्तर पर हो रही बदलाव की इस बदलते समीकरण में कही राष्ट्रीय राजनीति से ओझल ना हो जाए।








