मरौदा स्टेशन पर ट्रेन हादसे का मॉक ड्रिल, कोच काटकर निकाले गए यात्री…

हितवाद टाइम्स l 21 नवंबर 2026।,रायपुरl रायपुर रेल मंडल के मरौदा रेलवे स्टेशन पर NDRF, SDRF और रेलवे की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित हुई। कोच काटकर यात्रियों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल के मरौदा रेलवे स्टेशन पर उस समय ट्रेन हादसे जैसा नजारा देखने को मिला, जब अचानक ट्रेन के डिब्बे के पटरी से उतरने और उसमें आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। देखते ही देखते मौके पर NDRF, SDRF और रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें पहुंचीं। कोच के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद से डिब्बे को काटने का अभ्यास किया गया। आग बुझाने से लेकर घायलों को प्राथमिक उपचार देने तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। हालांकि, घबराने की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह कोई वास्तविक रेल हादसा नहीं था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की ओर से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य दुर्घटना के समय यात्रियों की जान बचाने, राहत कार्यों में तेजी लाने और अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था।पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान एक ऐसी स्थिति तैयार की गई, जिसमें ट्रेन का कोच पटरी से उतर जाता है और उसमें आग लग जाती है। काल्पनिक दुर्घटना में कई यात्रियों के डिब्बे के अंदर फंसे होने की स्थिति दिखाई गई। ऐसी परिस्थिति में बचाव दल किस तरह मौके पर पहुंचता है और सबसे पहले कौन से कदम उठाए जाते हैं, इसका अभ्यास किया गया।