स्कूली बच्चों के वायरल वीडियो के बाद कोरबा पुलिस एक्शन में,तंबाकू नियंत्रण अभियान में 15 प्रकरणों में चालान
स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद विक्रय पर पुलिस की कार्रवाई जारी।

हितवाद टाइम्स l 21 नवंबर 2026।,कोरबाl पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री, विशेष रूप से स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों के आस पास क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर निगरानी रखते हुए दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में थाना दर्री अंतर्गत 4 प्रकरण, कुसमुंडा में 4 प्रकरण, बांकीमोंगरा में 4 प्रकरण एवं चौकी सर्वमंगला अंतर्गत 3 प्रकरण सहित कुल 15 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है।

पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना चौकिया के माध्यम से नशे विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगी।