अजब यूपी -गजब यूपी पुलिस, SC के जज की जगह ओवैसी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की बड़ी चूक

हितवाद टाइम्स l 21 नवंबर 2026।,उत्तर प्रदेशl उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. सहारनपुर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है. यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के जज को देना था. लेकिन जज से पहले ओवैसी पहुंच गए. इस दौरान वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने ओवैसी को ही जज समझकर सलामी दे दी. अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है.यह मामला शनिवार का है, जहां सहारनपुर सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज का आगमन होना था और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देना था. जिसके लिए पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे. इसी बीच जज के आगमन से पहले एआईएमआईएम चीफ ओवैसी सुबह साढ़े 11 बजे अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए. ओवैसी को अंदर आते देख पुलिसकर्मी एक्टिव हो गए और उन्हें ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया.
यूपी पुलिस ने मानी अपनी चूक
इसके बाद ओवैसी चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए. लेकिन अब इस पुलिस की इस चूक की हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, गार्ड ऑफर ऑनर के बाद ही पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हो गया, लेकिन तक उनके हाथ से सबकुछ जा चुका था.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के जज को देना था, लेकिन गलती वश ओवैसी को दे दिया गया. इस दौरान ओवैसी ने भी पुलिस को सलामी दी और फिर रवाना हो गए. लेकिन इस घटना की चर्चा खूब जोरों से चल रही है और वीडियो भी खूब वायरल हो रही है.