मानसून की एक्टिविटी कम होते ही प्रदेश में बढ़ी गर्मी और उमस, शनिवार से फिर छत्तीसगढ़ में एक्टिव होने की संभावना

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है. मानसून की एक्टिविटी कम होते ही होते ही तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़ गया है. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 से 35 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक लो प्रेशर सिस्टम बनेगा जिसकी वजह से आगामी दो-तीन दिनों तक फिर से मानसून की एक्टिविटी में वृद्धि होने की संभावना है.

मौसम विभाग का क्या कहना है?

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि आज की स्थिति में मानसून द्रोणिका सतना से लेकर दीघा तक उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से जा रहा है. इसके साथ ही एक द्रोणीका सिक्किम से लेकर उत्तर ओडिशा तक फैला हुआ है. इस प्रभाव की वजह से कोई खास सिस्टम नहीं बना है. प्रदेश में अभी वीक मानसून कंडीशन बना हुआ है. अधिकांश स्थानों पर शुष्क और ड्राई मौसम रहने की संभावना है.

शनिवार से मानसून फिर एक्टिव होगा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक्टिव मानसून कंडीशन शनिवार से लेकर आगामी दो-तीन दिनों तक रहने की संभावना है. इसकी वजह है यह है कि एक लो प्रेशर एरिया अंडमान में आगामी दो-तीन दिन में बनने की संभावना है. जो तीन-चार दिनों के बाद दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि सक्रिय होने की संभावना है.बढ़ा अधिकतम तापमानअभी मानसून एक्टिव कंडीशन नहीं है. क्लियर स्काई कंडीशन देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में 31 डिग्री से लेकर 33 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान बना हुआ है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 32 से लेकर 34 डिग्री के आसपास बना हुआ है.अभी भी पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून लौटने में लगभग 1 महीने का समय बचा हुआ है. आज की स्थिति में उत्तर पश्चिमी भारत राजस्थान के ऊपर से मानसून वापसी के फेवरेबल कंडीशन बन रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ से मानसून वापसी होने में 1 महीने का समय बचा है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    हितवाद टाइम्स।रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी…

    Continue reading
    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    हितवाद टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज