कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं,प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश

/
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, बिजली बिल में सुधार, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, अंत्योदय राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन एवं मानदेय भुगतान, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, मुआवजा प्रकरणों की जांच, अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों को जीविकोपार्जन एवं आजीविका के साधनों से जोड़ने सहित अन्य जनहित से संबंधित आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन के नियमानुसार शीघ्र लाभ एवं राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर  ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा