सरकारी योजना के आठ 8 लाख हजम, पंचायत में राजेश नायक की पदस्थापना को लेकर बगावत

कोरबा। जिले के पौड़ी उपरोड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली बंजारी पंचायत में राजेश नायक को सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बंजारी पंचायत की सरपंच राजकुमारी सहित 10 पंचों ने इसका विरोध किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन को इस बारे में ग्राम पंचायत की ओर से पत्र लिखा गया है और किसी दूसरे सचिव की पदस्थापना करने की मांग की गई है।

कुछ समय पहले ही बंजारी पंचायत के सचिव को प्रशासन के द्वारा हटा दिया गया था। तब से बिना सचिव के यहां का काम चल रहा था। हाल में ही एक आदेश जारी करते हुए जिला पंचायत की ओर से गुरसिया पंचायत के सचिव राजेश नायक को यहां की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसका पता चलने के साथ ही बंजारी पंचायत में विरोध शुरू हो गया। सरपंच राजकुमारी और पंचायत के 10 पंच के द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हस्ताक्षरित पत्र दिया है। इसमें बताया गया कि राजेश नायक की पदस्थापना पहले इसी विकासखंड की खिरटी पंचायत में थी। तब उसके द्वारा बड़ा कारनामा किया गया था। नायक ने अत्यंत सातिराना अंदाज में पंचायत के सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए सरकारी मद के 8 लाख रूपये हजम कर लिए थे। इस मामले में जांच पड़ताल जरूर हुई लेकिन हुआ कुछ नहीं इसलिए राजेश नायक के हौसले बुलंद है। पुराने घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बंजारी ग्राम पंचायत के सरपंच और अन्य प्रतिनिधियों सहित लोगों ने राजेश नायक की अपने आप पदस्थापना पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि जो व्यक्ति दूसरी पंचायत में सरपंच के नाम से फर्जी काम कर सकता है तो वह यहां क्यों नहीं कर सकता। इसलिए हम लोगों को फालतू के झमेले में बिल्कुल नहीं फसना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कहा है कि यहां पर किसी भी सचिव को भेज दीजिए लेकिन राजेश नायक बिल्कुल नहीं चलेगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा