कोरबा में घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
हितवाद टाइम्स। कोरबा। ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से लोगों में कौतूहल मच गया। पैंगोलिन गांव निवासी रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में रात करीब 12:30 बजे घूमता दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने उसे पकड़ने या परेशान करने के बजाय तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से पैंगोलिन का रेस्क्यू कर उसे उपयुक्त प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ दिया।