सिंहस्थ 2028 के लिए टूटेगा CM मोहन यादव का पुश्तैनी मकान, दादा ने 1974 में बनवाया; लगा लाल निशान
हितवाद टाइम्स। मध्य प्रदेश। सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की कवायद लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है. करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है. परियोजना पर लगभग 9 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है.
नगर निगम की टीम ने शुरू की मार्किंगनगर निगम की टीम ने सड़क की सीमा तय करने के लिए नपती और मार्किंग का काम शुरू कर दिया है. भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता सहित निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित निर्माणों की जानकारी जुटाई है. इस सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 भवन आ रहे हैं. इनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुश्तैनी मकान भी शामिल है. लंबे समय से बंद इस पुराने मकान की भी निगम टीम ने नपती की और अब यहां लाल निशान लगाए गए हैं.