तमिलनाडु की 58 महिलाओं ने स्तुति के बाद दर्शन पूजन किया

हितवाद टाइम्स अयोध्या -4 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज तमिलनाडु से आई 58 मातृशक्तियों ने श्रीराम प्रभु की स्तुति की। नवीन जी के नेतृत्व में आई इस टोली ने द्वितीय बेला में तीन घंटे स्तुति के उपरांत भगवान श्रीराम और मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया विभाग के द्वारा ।बताया गया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत के साथ-साथ विभिन्न देशों से श्रद्धालुओं का समूह प्रतिदिन भगवान श्री राम के दर्शन पूजन के लिए श्री राम नगरी में आ रहा है।