14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर, लायंस क्लब कोरबा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन

इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा जांच जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 14 नवंबर 2026 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा प्रदान करेंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।
रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच कर मधुमेह के नियंत्रण एवं उससे निजात दिलाने हेतु मधुमेह की परीक्षित औषधि निशुल्क प्रदान की जायेगी।

हितवाद टाइम्स कोरबा – मधुमेह का रोग आजकल बहुत ही आम होता जा रहा है, जो तीव्रता से पुरे विश्व में फैल रहा है। हमारे देश भारत में भी 77 मिलियन से ज्यादा लोग इस मधुमेह नामक बीमारी से ग्रसित हैं। चूंकि यह एक लाइफस्टाइल जन्य रोग है जिसकी रोकथाम एवं उपचार हेतु दवाइयों से ज्यादा हमारी लाइफस्टाइल को सुधारना आवश्यक है। ताकि इस रोग को फैलने से रोका जा सके। इसी तारतम्य में विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क रक्त शर्करा जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 14 नवंबर 2026 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना ने अंचलवासियों से विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित इस विशेष निशुल्क रक्त शर्करा जांच एवं सभी प्रकार के साध्य, असाध्य, कष्टसाध्य रोगों के लिये निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।