गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

कोरबा। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक पूरे उत्साह और जुनून के साथ शामिल हुए। बारिश की तेज बौछारें भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकीं।

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुआ, जिसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रेणुका राठिया, रुक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, संभाग प्रभारी दुर्ग नरेंद्र देवांगन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी ने तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली, जो सीएसईबी चौक पहुंची। इसके बाद सीएसईबी चौक से घंटाघर तक हाथों में तिरंगा लेकर भव्य पदयात्रा निकाली गई, जहां वंदे मातरम के साथ विशाल तिरंगा रैली का समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से कोरबा शहर गूंज उठा। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए लोग लगातार यात्रा में आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह नागरिकों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यहां उपस्थित भाजपाइयो और आमजनो ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। भारी बारिश के बावजूद जिस तरह कोरबा के नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे हैं, वह उनकी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान पहुंचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और मजबूत करना है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। सह प्रभारी.)

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?