कोरबा दीपका। नेशनल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा नेशनल चैंपियनशिप 6से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई।कोरबा जिले से 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सुरेश अनंत,रामबहादुर सोनी,इलिजाजर कुजूर,मनोज कुमार यादव,अभय बरेठ,दीपक कुमार केंवट,आयुष यादव,मनीषा राजपूत,दीपक पटेल,एवं रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।इनमें से 8 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई किया है।

पावरलिफ्टिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और कोच वेंकटेश केवट के साथ खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि को लेकर कोरबा जिले कोयलांचल दीपिका में नगर पालिका परिषद के प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य अविनाश सिंह से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ियों के सम्मान में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू भाजपा नेता अभिषेक सिंह के द्वारा विशेष रूप से इन खिलाड़ियों की सफलता पर मुंह मीठा कराया गया। और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी अभिभूत नजर आए। विशिष्ट जनों ने अच्छे प्रदर्शक के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






