गणेश उत्सव पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की कोरबा पुलिस की पहल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल द्वारा दी गई समझाईश

गणेश चतुर्थी एवं आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न गणेश पंडालों के आयोजकों एवं गणेश समितियों तथा डीजे संचालकों की पृथक-पृथक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण तथा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पंडालों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश

CCTV, फायर एक्सटिंग्विशर एवं विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर

गणेश समितियों एवं पंडाल आयोजकों को पंडाल परिसर एवं आसपास CCTV कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पंडाल में पर्याप्त क्षमता का फायर एक्सटिंग्विशर रखने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

पंडालों में विद्युत कनेक्शन एवं वायरिंग की जांच सक्षम विद्युतकर्मी से कराने, लूज वायर, खुले तार एवं असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंडाल इस प्रकार लगाने के निर्देश दिए गए कि यातायात एवं आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

विसर्जन व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश

निर्धारित मार्ग एवं स्थल पर ही विसर्जन, रात्रि में विसर्जन से बचने की हिदायत

गणेश समितियों को प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक कार्यक्रमों का समय पूर्व निर्धारित करने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने तथा रात्रि में विसर्जन नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

सभी समितियों से अपील की गई कि विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का उपयोग करें, यातायात बाधित न करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम को समय पर पूर्ण करें।

निर्धारित डेसिबल एवं समय-सीमा का पालन अनिवार्य

गणेश उत्सव के दौरान डीजे संचालन को लेकर डीजे संचालकों की पृथक बैठक आयोजित की गई। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित डेसिबल सीमा में ही डीजे का संचालन करें तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी सभी लागू नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने अथवा निर्धारित समय का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई

गणेश उत्सव में गूंजेगा साइबर जागृति का संदेश

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” से गणेश समितियों एवं आयोजकों को जोड़ने की विशेष पहल की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी गणेश समितियों से अपील की गई कि वे गणेश उत्सव को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बनाएं और अपने-अपने पंडालों को साइबर जागरूकता का केंद्र बनाएं।

इसके लिए गणेश समितियों को अपने पंडालों में “साइबर जागृति अभियान” का पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाने, साइबर ठगी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रदर्शित करने तथा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, फर्जी लिंक एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा समितियों से कहा गया कि गणेश जी के पंडाल से साइबर सुरक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचाएं। अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दें।

गणेश पंडाल एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों को भी पंडाल परिसर में नशे का सेवन नहीं होने देने एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था, शांति एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी समितियां, डीजे संचालक एवं श्रद्धालु आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ उत्सव मनाएं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने, यातायात बाधित करने, ध्वनि प्रदूषण करने, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा