रजगामार क्षेत्र के केसला गांव में किंग कोबरा,खपरैल में घुस कर बैठे किंग कोबरा का किया गया रेस्क्यु।
कोरबा, छत्तीसगढ़ – जिले के रजगामार क्षेत्र के केसला ग्राम में दिनांक 11/082026 के रात्रि 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मगत राम के घर के बाड़ी में रखें खपरैल में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) घुसकर बैठा मिला, जिस जगह बैठा था वहां घर वालों का…
Read Moreहरेली पर्व पर्व वन महोत्सव,हाथी मित्र दल को मिले सुरक्षा उपकरण ।
कोरबा ।हरेली पर्व एवं विश्व हाथी दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को वन मंडल कोरबा द्वारा वन परिक्षेत्र कुदमुरा में वन महोत्सव सह विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन मंडलाधिकारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देश एवं उपमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के…
Read Moreप्रेस विज्ञप्ति
भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशानुसार सावन माह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
Read More
*भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा*
कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशानुसार सावन माह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा के प्रथम संभागीय प्रवास एवं परिचयात्मक बैठकों का शुभारंभ हुआ।
इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में भव्य परिचयात्मक बैठक एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा का आतिशबाजी, तिलक, आरती, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संभाग प्रभारी ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
*हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों का लगाया भोग*
हरेली तिहार के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने अन्नपूर्णा स्वरूपा माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की श्रद्धापूर्वक आराधना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। खुरमी, ठेठरी, अरसा, मीठा फरा, नमकीन फरा, मालपुआ, पपची, सोंहारी, कोदो की खीर, चना-चबेना एवं चना चरपटी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।
उत्सव के दौरान नारियल फेंक प्रतियोगिता एवं गेड़ी का आयोजन भी हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
*वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र का संकलन*
कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र संकलन भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षा-सूत्र भेजने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी उमा सोनी, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीता शर्मा, वैशाली रतनपारखी, जिला महामंत्री अनसुईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन की आत्मीयता एवं विविधता ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
Read More बदहाल सड़क से मुक्ति पाने बारिश में चक्काजाम किया ग्रामीणों ने
पुलिस भी मौके पर पहुंची अप्रिय स्थिति टालने कोरबा/ बाँकीमोंगरा । बारिश के मौसम में भी लोगों ने अपनी इच्छाशक्ति दिखाते हुए बुनियादी मसले को लेकर बांकीमोंगरा के शुक्लाखार में चक्काजाम कर दिया। खास बात यह रही कि पुरुषों से कहीं ज्यादा संख्या महिलाओं की रही।…
Read Moreबदहाल सड़क से मुक्ति पाने बारिश में चक्काजाम किया ग्रामीणों ने
पुलिस भी मौके पर पहुंची अप्रिय स्थिति टालने कोरबा/ बाँकीमोंगरा । बारिश के मौसम में भी लोगों ने अपनी इच्छाशक्ति दिखाते हुए बुनियादी मसले को लेकर बांकीमोंगरा के शुक्लाखार में चक्काजाम कर दिया। खास बात यह रही कि पुरुषों से कहीं ज्यादा संख्या महिलाओं की रही।…
Read Moreकोरबा: वर्कर्स क्लब गेवरा में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, दीपिका चौहान बनीं सावन क्वीन 2026
कोरबा/गेवरा। कोरबा जिले के गेवरा स्थित वर्कर्स क्लब में नारी सम्मान महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गीत, नृत्य, कैटवॉक, गेम्स तथा सांस्कृतिक…
Read Moreरजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद होने से बढ़ा आर्थिक बोझ, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उठाई सेवा बहाल करने की मांग
कोरबा। भारतीय डाक विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट (Registered Post) सेवा बंद किए जाने के बाद अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पहले कम शुल्क में न्यायालयीन नोटिस, कानूनी पत्राचार एवं अन्य…
Read Moreआयुष्मान के निर्वाचन में दबाव की रणनीति, सदस्य नाराज कहा जा रहा इससे अच्छा तो मनोनीत कर लेते
कोरबा। इसी महीने संपन्न होने जा रहे छत्तीसगढ़ आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा परिषद का चुनाव क्या निष्पक्ष हो भी सकेगा? सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि सरकारी चिकित्सकों की ओर से संभाग के लिए डॉ. निशांत कौशिक और निजी चिकित्सकों की ओर से डॉ.…
Read More