पुलिस से गाली गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

🔹 डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गली-गलौज
🔹 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
हितवाद टाइम्स कोरबा -गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 20.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना उरगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस पार्टी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार डीजे बंद करने अथवा ध्वनि कम करने हेतु समझाइश दी जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी सुनील कुमार खड़िया पिता वीर सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी आमपाली, थाना उरगा, जिला कोरबा द्वारा पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नेमदास के साथ गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।थाना उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार खड़िया को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔹 डीजे संचालक के विरुद्ध भी पृथक कार्रवाई
गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर डीजे बजाए जाने के संबंध में संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।