राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में गिरावट
हितवाद टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। राजधानी रायपुर में भी कई स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिली।बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान नीचे आया है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।