रास गरबा के प्रचार में पिस्टल और स्मोक रिंग्स: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर बनी विवादित रील वायरल, SSP ने कहा – होगी कार्रवाई
बिलासपुर। रास गरबा के प्रमोशन के लिए बनाई गई एक रील ने इंटरनेट मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बनाई गई इस रील में युवतियां नजर आ रही हैं। वीडियो में लड़की धुएं के छल्ले उड़ाते दिखाई दे रही है, जबकि एक युवती पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही है। रील इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि रास गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए यह वीडियो तैयार किया गया था। इसमें युवतियों के अलग-अलग अंदाज में रील बनाई गई है। वीडियो में एक युवती हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, धूम्रपान करते हुए धुएं के छल्ले उड़ाने के दृश्य भी शामिल हैं। हाईवे जैसे सार्वजनिक स्थान पर बनाए गए इस वीडियो को लेकर अब पुलिस की नजर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही सामग्री पर है।