प्रिंसिपल और सुप्रिटेंडेंट को हटाने फिर से सड़क पर उतरे एकलव्य विद्यालय के छात्र

कोरबा। छुरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर कोरबा कटघोरा मुख्य मार्ग पर किया जा रहा चक्का जाम प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आखिरकार समाप्त हो गया। लगभग 4 घंटे तक चले इस आंदोलन से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही।

विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान छात्रों का एक ही महीने में पढ़ाई छोड़कर सड़क पर उतरने का यह तीसरा मौका था। इससे पहले भी बच्चों ने क्षेत्रीय विधायक का घेराव किया था और विरोध जताया था। सोमवार को फिर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं छुरी पंचायत के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों की मुख्य मांग प्राचार्य डॉ अरशद अहमद अली और हॉस्टल  अधीक्षक को तत्काल हटाने तथा पेयजल , भोजन व शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने की है।

प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब जल प्रतिनिधि व समर्थक बच्चों से बात करने पहुंचे।आरोप है कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को डराने ,चमकाने का प्रयास किया और उनसे कहा कि यह बच्चे नाबालिक है, आप लोग इन्हें भड़काने की कोशिश मत कीजिए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकाश सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे,जहाँ उनकी प्रशासन से तीखी नोंकझोख हुई।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?